पुलिस व नागरिकों ने मिलकर चलाया प्लास्टिक सफाई अभियान

Spread the love

देवरिया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के नेतृत्व में जनपद में प्लास्टिक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय निकायों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों ने पुलिस के साथ सहभागिता की।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद पांडेय ने स्वयं पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बल व प्रशिक्षुओं के साथ अभियान में भाग लिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रतिबंध से जुड़े नियमों के पालन तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को प्लास्टिक के कम उपयोग के लिए प्रेरित किया।

Previous post मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चला ‘बहू-बेटी अभियान’, महिलाओं को किया गया जागरूक
Next post मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान में पुलिस का जनसंवाद, 470 व्यक्तियों की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *