मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान में पुलिस का जनसंवाद, 470 व्यक्तियों की जांच

Spread the love

देवरिया । शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। जनपद के 24 स्थानों पर अभियान चलाकर कुल 470 व्यक्तियों एवं 233 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों का चालान किया गया।

Previous post पुलिस व नागरिकों ने मिलकर चलाया प्लास्टिक सफाई अभियान
Next post एसआईआर की निगरानी को लेकर कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *