एसआईआर की निगरानी को लेकर कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

अखिलेश प्रताप सिंह व मुकुंद भास्कर मणि जिला प्रभारी नामित

देवरिया । चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूचियों से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी हेतु एक विशेष समिति का गठन किया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस ने देवरिया जिले में निगरानी के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

पूर्व विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह समिति एसआईआर प्रक्रिया की सतत निगरानी करते हुए समय-समय पर पार्टी नेतृत्व को प्रगति रिपोर्ट सौंपेगी।

इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’, निर्वतमान उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

बधाई देने वालों में बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह ‘राकेश’, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सिंह, नागेंद्र शुक्ला, वरुण राय, आनंददेव गिरी ‘चुन्नू’, संजीव कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश मणि, उत्तेज मिश्रा, ऋषिकेश मिश्रा, भरत मणि त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

Previous post मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान में पुलिस का जनसंवाद, 470 व्यक्तियों की जांच
Next post लग्जरी वाहन से 85.32 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *