प्रियंका वाड्रा का जन्मदिवस मनाया गया हर्षोल्लास के साथ 

Spread the love

देवरिया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं लोकसभा सदस्य श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में किया गया, जहां केक काटकर प्रियंका गांधी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की जनभावनाओं की मजबूत आवाज हैं और कांग्रेस नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर देश सेवा में निरंतर योगदान दे रही हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश मिश्रा, वरुण राय, सुनील तिवारी, अब्दुल जब्बार, हरिहर त्रिपाठी, रत्नेश मल्ल पिंटू, मिर्जा खुर्शीद, धर्मेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post राष्ट्रीय युवा दिवस पर मनाई गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
Next post शरद यादव ने मंडल आयोग की लड़ाई को पूरी शिद्दत से लड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *