शरद यादव ने मंडल आयोग की लड़ाई को पूरी शिद्दत से लड़ा

Spread the love

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित शरद यादव स्मृति दिवस में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि शरद यादव ने मंडल आयोग की लड़ाई को पूरी शिद्दत से लड़ा और पिछड़े, दलित, आदिवासी व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि शरद यादव समाजवादी धारा की बहुमूल्य धरोहर थे, जिन्होंने संसद से सड़क तक सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में सुरेश नारायण सिंह यादव, अयोध्या वर्मा, दयानंद यादव सहित अनेक लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous post प्रियंका वाड्रा का जन्मदिवस मनाया गया हर्षोल्लास के साथ 
Next post बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने सहित किसान हित से जुड़ी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर  किसानों का धरना जारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *