बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने सहित किसान हित से जुड़ी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर  किसानों का धरना जारी 

Spread the love

देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने सहित किसान हित से जुड़ी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का धरना सोमवार को 1 वर्ष 345वें दिन भी जारी रहा। यह धरना चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति, संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा एवं संयुक्त महा मोर्चा के तत्वावधान में चल रहा है। समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी एवं संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में किसान लगातार आंदोलनरत हैं।
धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन को दो वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को अपने ही वादे पूरे करने में क्या कठिनाई है। किसानों ने बैतालपुर चीनी मिल को शीघ्र चलाए जाने की मांग दोहराई।
धरने में संजीव कुमार शुक्ला, डॉ. कृष्ण मुरारी तिवारी, विनय मिश्रा, पंडित वेद प्रकाश, मंजू चौहान, अनूप कुमार सिंह, मोनू तिवारी, कामाख्या सिंह, अवध किशोर, सुनील कुमार, आलोक त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश, परमानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Previous post शरद यादव ने मंडल आयोग की लड़ाई को पूरी शिद्दत से लड़ा
Next post चोरी की तीन मोटरसाइकिलों, 54 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों व चिट फंड कंपनी की आड़ में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *