पुलिस ने मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया

Spread the love

देवरिया। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अभियान का उद्देश्य मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना तथा सामुदायिक स्तर पर छोटे विवादों का समाधान करना रहा।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी चलने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की।
जनपद के 15 स्थानों पर चेकिंग के दौरान 242 व्यक्तियों व 135 वाहनों की जांच की गई।

Previous post पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या में उम्रकैद
Next post भाजपा सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *