भाजपा सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

देवरिया। प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वाराणसी में एनएसयूआई के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। उन्होंने कहा कि एसआईआर, वोट चोरी और मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और हिरासत लोकतंत्र पर हमला है।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी सहित कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस का अमानवीय व्यवहार भाजपा सरकार की घबराहट को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि सरकार असहमति की आवाज से डर रही है।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, सत्य प्रताप अंशु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post पुलिस ने मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया
Next post Maharashtra Municipal Corporation Election Live Updates: BMC समेत 29 नगर निकायों के लिए वोटिंग जारी, कई हस्तियों ने किया मताधिकार का प्रयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *