शाखा प्रतिनिधि निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न

Spread the love

देवरिया। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965 एवं सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली 2014 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, लखनऊ की 323 शाखाओं के शाखा प्रतिनिधियों का निर्वाचन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में विकास खंड देवरिया सदर कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान श्रीनिवास पुत्र रामनक्षत्र, निवासी ग्राम विक्रमपुर बांसपुर, विकास खंड बैतालपुर, जनपद देवरिया द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
निर्धारित समयावधि में किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। सायं 3 बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त घोषित की गई। नामांकन से संबंधित सूचना सूचनापट्ट पर चस्पा कर दी गई है।

तमिलनाडु के राज्यपाल बिना भाषण दिए विधानसभा से बाहर गए Previous post तमिलनाडु के राज्यपाल बिना भाषण दिए विधानसभा से बाहर गए, बयान जारी कर बताई वजह
Next post जाँच अभियान में पुलिस ने की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *