जाँच अभियान में पुलिस ने की कार्रवाई

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना, मित्र पुलिसिंग की भावना विकसित करना तथा छोटे विवादों का मौके पर समाधान करना रहा। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अन्य विधिविरुद्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा कुल 13 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 255 व्यक्तियों एवं 155 वाहनों की जांच की गई।

Previous post शाखा प्रतिनिधि निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न
Next post सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर हो पीएसपी का गठन : डॉ. प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *