सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर हो पीएसपी का गठन : डॉ. प्रभात

Spread the love

देवरिया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा सभागार में सीएचओ व संगिनियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने की।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में ब्लॉक के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमरी, बंजरिया, महुअवा बुजुर्ग, रामपुर शुक्ल एवं गरीब पट्टी पर पीएसपी का गठन किया जा चुका है। अब शेष सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर शीघ्र पीएसपी का गठन कराया जाएगा।
सहायक मलेरिया अधिकारी हसम्तुल्लाह खान ने बताया कि पीएसपी के माध्यम से फाइलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम, एमएमडीपी प्रशिक्षण, एमडीए अभियान एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में पीएसपी सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन भारती, सीफार जिला प्रतिनिधि नीरज, बीपीएम नागेन्द्र मल्ल, बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी, बीएचडब्ल्यू राकेश सहित सीएचओ, एएनएम व आशा संगिनी उपस्थित रहीं।

Previous post जाँच अभियान में पुलिस ने की कार्रवाई
Next post छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारण की अंतिम तिथि 27 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *