लीगल क्लीनिक से होगा आमजन के विधिक अधिकारों का संरक्षण: मनोज

Spread the love

देवरिया। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा तहसील बरहज क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों भदीला अव्वल, घेवड़ा, कोल्हुआ, लहछुआ एवं परसिया देवार में विधिक सहायता केन्द्र लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज तिवारी तथा ग्राम न्यायालय बरहज के न्यायाधिकारी विकास वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बरहज  अरुण कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आमजन को उनके विधिक अधिकारों, महिलाओं, वृद्धजनों, विधवाओं व बच्चों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। सचिव ने बताया कि लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ग्राम स्तर पर ही विवादों का समाधान संभव होगा। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Previous post खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का माइक्रोप्लान तैयार
Next post शत प्रतिशत लाभार्थियों का बने आयुष्मान कार्ड: सीडीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *