पुलिस ने चलाया व्यापक सुरक्षा व जनसंपर्क अभियान

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई प्रभावी अभियान चलाए गए। प्रातः 5 से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” के तहत 15 स्थानों पर 300 व्यक्तियों व 164 वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस परेड की पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को अनुशासन व समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में भटनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों पंकज व विकास  को गिरफ्तार किया।
वहीं जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, 23 का मौके पर निस्तारण किया गया।
साथ ही मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Previous post कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु लाभार्थियों का किया गया चयन
Next post सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *