ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सिकटिया बाजार में चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से 90 पाउच ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की (16.200 लीटर) तथा 15 केन किंगफिशर बीयर (7.500 लीटर) बरामद की। कुल 23.700 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रभाष कुमार व रघुपति कुमार उर्फ झुन्नु, निवासी वैशाली जिला बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना श्रीरामपुर पर मुकदमा संख्या 0017/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

अजित पवार प्लेन क्रैश की सामने आएगी असली वजह, जांच टीम को घटनास्थल से मिल गया विमान का ब्लैक बॉक्स Previous post अजित पवार प्लेन क्रैश की सामने आएगी असली वजह, जांच टीम को घटनास्थल से मिल गया विमान का ब्लैक बॉक्स
Next post पीड़िताओं की सुरक्षा व अधिकारों का संरक्षण जरूरी : शैलजा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *