देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव /सिविल जज शैलजा मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों का संरक्षण प्राथमिकता होनी चाहिए। समाज को भी इस विषय में जागरूक रहना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधिक साक्षरता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। केंद्र प्रबंधक नीतु भारती को जरूरतमंद महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संदर्भित करने तथा अभिलेखों को समय से व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
