ज़ालसाजी के दम पर कब्ज़ा, सरकारी-धार्मिक भूमि की बिक्री का आरोप: अध्यक्ष ने सीएम कार्यालय को की शिकायत

Spread the love

देवरिया।  जनपद के भटनी नगर पंचायत अंतर्गत ठाकुर जी वार्ड में मंदिर, रामलीला एवं सरकारी भूमि से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि धार्मिक और सार्वजनिक उपयोग के लिए दान की गई भूमि पर अवैध कब्जा कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उसे निजी तौर पर विक्रय किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष के अनुसार उक्त भूमि वर्षों से मंदिर, रामलीला तथा सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाई जा रही थी। लेकिन कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अपने नाम खतौनी दर्ज करा ली गई, जो संदेहास्पद है। यदि यह भूमि बिक जाती है तो भविष्य में रामलीला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों का संचालन संभव नहीं रहेगा, जिससे क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं को गंभीर क्षति पहुंचेगी।
इसके साथ ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की भी शिकायत सामने आई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राजस्व, नगर विकास एवं अन्य संबंधित विभागों से संयुक्त जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि धार्मिक और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा हो सके।

Previous post वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर 2 फ़रवरी को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next post सड़क सुरक्षा विषय पर छात्रों ने निबंध, क्विज प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *