मतदाता सूची की शुद्धता पर फोकस: प्रेक्षक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

Spread the love

देवरिया । प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन, आईएएस संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं अद्यतन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित समस्याएं रखीं।
प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि सही ढंग से आवेदन करने पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी प्राप्त शिकायतों और सुझावों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।

Previous post मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण संपन्न
Next post दिवंगत पेंशनरों की स्मृति में शोक सभा आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *