देवरिया। महिलाओं को आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में ग्राम संतृप्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में 17,670 नए स्वयं सहायता समूहों के गठन और 2,29,970 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत तवकलपुर, विकास खंड तरकुलवा में परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार ने जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में 221 महिलाओं ने भाग लिया।
परियोजना निदेशक ने बताया कि अन्त्योदय, पीएम आवास, मनरेगा जॉब कार्ड और जीरो पॉवर्टी सूची में शामिल परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह अभियान मार्च 2026 तक सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा।
