22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा शिविर का आयोजन

Spread the love

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सीडी) शैलजा मिश्रा ने दी।
सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में आयोजित करियर मेले के दौरान विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने आमजन को उनके अधिकारों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन किया।
शैलजा मिश्रा ने बताया कि मेगा शिविर में वृद्धा, विधवा पेंशन, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला, प्रधानमंत्री आवास, श्रमिक पेंशन, विश्वकर्मा सम्मान सहित किसानों व दिव्यांगजनों से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अधिक से अधिक लाभार्थी चयनित कर शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Previous post ग्राम संतृप्तिकरण अभियान शुरू, 17,670 स्वयं सहायता समूह गठन का लक्ष्य
Next post दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *