सामूहिक विवाह समारोह में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक ने जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Spread the love

देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा, कसया रोड पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 80 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 73 हिंदू एवं 7 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया रहे। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को सलेमपुर स्थित उत्सव लॉन में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित होगा। योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है।

Previous post गोविंद मिश्रा को प्रदेश महासचिव तथा हर्षित सिंह को युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं में उत्साह
Next post श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आगामी 8 मार्च से 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *