प्रो सुमित्रा शर्मा सर्वोच्च साहित्यकार सम्मान से सम्मानित 

Spread the love

गोरखपुर। प्रभा देवी मेमोरियल पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर के लोक प्रशासन विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुमित्रा शर्मा को दीप साहित्यिक सेवा संस्थान, गोरखपुर द्वारा सर्वोच्च साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्यिक सृजन, सामाजिक कार्यों तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। मुख्य ट्रस्टी एवं प्रसिद्ध साहित्य कार कवि दिनेश गोरखपुरी ने बताया कि डॉ. शर्मा की पुस्तक सामाजिक विकास एवं ग्रामीण महिलाएं ग्रामीण महिलाओं की वास्तविक समस्याओं और उनके अधिकारों का सशक्त चित्रण करती है। पुस्तक में महिलाओं को उचित सम्मान और अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। सम्मान मिलने पर कवि नंदलाल मणि त्रिपाठी, डॉ. संजय यादव, डॉ. विवेकानंद उपाध्याय सहित अनेक साहित्यकारों ने बधाई दी।

Previous post आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को मिली सफलता, 48 लीटर शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ़ोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने ताइवान को चीन-अमेरिका संबंधों में "सबसे ज़रूरी मुद्दा" बताया. चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि शी जिनपिंग ने ट्रंप से कहा कि ताइवान को हथियार देते समय "सावधानी" बरतें. उन्होंने यह भी कहा कि वह अमेरिका के साथ संबंधों को "बहुत महत्व" देते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष अपने मतभेदों को सुलझाने के तरीके ढूंढ लेंगे. ट्रंप ने इस बातचीत को "शानदार" बताया. ट्रंप से बातचीत से कुछ घंटे पहले, शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें दोनों ने चीन और रूस के बीच मज़बूत संबंधों की तारीफ़ की. Next post जिनपिंग ने ट्रंप से कहा- ताइवान को हथियार देते समय अमेरिका को समझदारी दिखानी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *