आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को मिली सफलता, 48 लीटर शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद में अपराध व अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिली है। थाना भाटपाररानी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 167 पैक अंग्रेजी शराब कुल 30 लीटर बरामद की। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं थाना बनकटा पुलिस ने पचरुखिया मोड़ के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल व 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह 5 से 8 बजे तक चले इस अभियान में 19 स्थानों पर 433 व्यक्तियों व 215 वाहनों की चेकिंग की गई।

Previous post श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आगामी 8 मार्च से 
Next post प्रो सुमित्रा शर्मा सर्वोच्च साहित्यकार सम्मान से सम्मानित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *