पटियाला तीरंदाजी प्रतियोगिता में मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

Spread the love

देवरिया। पटियाला में 3 से 5 फरवरी तक आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की तीरंदाज मानस्वी शिव प्रकाश डेक ने सब-जूनियर वर्ग (60 मीटर) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में मानस्वी ने पहले मैच में हरियाणा की पूजा को 6–4 से, दूसरे में झारखंड की गौरी अग्रवाल को 6–2 से हराया। सेमीफाइनल में चंडीगढ़ की जीना कुमार से करीबी मुकाबले में 6–4 से हारने के बाद कांस्य पदक मैच में दिल्ली की वान्या चौहान को 6–4 से पराजित कर पदक अपने नाम किया।
अकादमी निदेशक संजीवा सिंह ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए मानस्वी को बधाई दी। उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों व परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ़ोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने ताइवान को चीन-अमेरिका संबंधों में "सबसे ज़रूरी मुद्दा" बताया. चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि शी जिनपिंग ने ट्रंप से कहा कि ताइवान को हथियार देते समय "सावधानी" बरतें. उन्होंने यह भी कहा कि वह अमेरिका के साथ संबंधों को "बहुत महत्व" देते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष अपने मतभेदों को सुलझाने के तरीके ढूंढ लेंगे. ट्रंप ने इस बातचीत को "शानदार" बताया. ट्रंप से बातचीत से कुछ घंटे पहले, शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें दोनों ने चीन और रूस के बीच मज़बूत संबंधों की तारीफ़ की. Previous post जिनपिंग ने ट्रंप से कहा- ताइवान को हथियार देते समय अमेरिका को समझदारी दिखानी चाहिए
Next post कंटेनर से 1 करोड़ 64 लाख रुपये का 328 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *