कंटेनर से 1 करोड़ 64 लाख रुपये का 328 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद की लार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 328.73 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 64 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गांजा मक्का की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरजीत मुखिया (बिहार) और शैलेश गौड़ उर्फ गोलू (देवरिया) शामिल हैं। इस संबंध में थाना लार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous post पटियाला तीरंदाजी प्रतियोगिता में मानस्वी ने जीता कांस्य पदक
Next post महान समाजवादी विचारक थे अच्युत पटवर्धन – चंद्रभूषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *