यूजीसी विनियम में संशोधन व आरक्षण नीति की समीक्षा की मांग

Spread the love

देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी विनियम में संशोधन एवं आरक्षण नीति की निष्पक्ष समीक्षा की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन रुद्रपुर एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी वर्गों को समान संवैधानिक संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा झूठी और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर दंडात्मक प्रावधान जोड़े जाएं।
ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष जांच हो और संबंधित पक्ष को सुनवाई का पूरा अवसर मिले। आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे आर्थिक आधार पर सभी कमजोर वर्गों के लिए लागू किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और न्यायपूर्ण व संतुलित शैक्षणिक वातावरण बना रहे।
इस दौरान डॉ. महेश्वरी सिंह, जयप्रकाश सिंह, नित्यानंद उपाध्याय, विकास मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, मंत्री सत्य प्रकाश सिंह सहित पंकज सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, शंकर पाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, वरुण विजय सिंह, कर्मवीर सिंह सोलंकी, शिवम सिंह, प्रवीण पांडेय एडवोकेट, शशि भूषण शर्मा एडवोकेट, बृजभूषण पांडेय एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Previous post बैकयार्ड पोल्ट्री योजना में सात दिवसीय प्रशिक्षणोपरांत चूजों का हुआ वितरण 
Next post प्रो. दर्शना सर्वोच्च साहित्यकार सम्मान से विभूषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *