बैकयार्ड पोल्ट्री योजना में सात दिवसीय प्रशिक्षणोपरांत चूजों का हुआ वितरण 

Spread the love

देवरिया। बैकयार्ड पोल्ट्री डेवलपमेंट कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खंड बैतालपुर के ग्राम उधोपुर में अनुसूचित जाति के 12 महिला लाभार्थियों का चयन किया गया था,जिनका सात दिवसीय प्रशिक्षण पशु चिकित्सालय बैतालपुर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी एवं वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में लाभार्थियों को कुक्कुट पालन संबंधी प्रारंभिक ज्ञान,चूजों के पालन पोषण,आहार व्यवस्था, बीमारियों की रोकथाम,टीकाकरण एवं अंडा मांस का विपणन आदि की जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण पाए हुए प्रत्येक लाभार्थी को 50 चूज़े,एक बोरा राशन,मल्टी विटामिन व लिवर टानिक दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि बैकयार्ड मुर्गी पालन योजना (घरेलू मुर्गीपालन) ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और पोषण बढ़ाने के लिए एक सरकारी पहल है। इसके तहत छोटे स्तर पर 50 उन्नत चूजे पालने के लिए अनुदान और मदद दी जाती है,जिससे अंडे और मांस बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सके।

Previous post सपा जिलाध्यक्ष ने बरहज पीपा पुल हादसे पर की निंदा
Next post यूजीसी विनियम में संशोधन व आरक्षण नीति की समीक्षा की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *