दिव्यांगों की प्रतिभा को मंच देने के लिए दिव्या कला एवं कौशल प्रदर्शनी

Spread the love

देवरिया । जनपद के दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय ‘दिव्या कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान, उमानगर द्वारा यह आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश चन्द्र तिवारी करेंगे। प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित उत्पादों व कलाकृतियों के लिए 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाएगा। इच्छुक दिव्यांगजन 9 फरवरी तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं।

Previous post नारी एकता शक्ति फाउंडेशन के गठन से महिला उत्थान का मार्ग होगा प्रशस्त
Next post गबन के रुपयों सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *