गबन के रुपयों सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

श्रीरामपुर पुलिस ने गोवंश लदे पिकअप को पकड़ा,चार गो तस्कर गिरफ्तार 

देवरिया । जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को दो अहम सफलताएँ मिली हैं। थाना मईल व बरहज पुलिस की संयुक्त टीम ने गबन के मामले में वांछित अभियुक्त अजय यादव को गिरफ्तार करते हुए गबन की गई ट्रक व सरिया बिक्री से प्राप्त 4.75 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने खलासी के साथ मिलकर पटना से लदी सरिया को श्रावस्ती में बेच दिया था। इस संबंध में थाना मईल पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, थाना श्रीरामपुर पुलिस ने गो-तस्करी के एक मामले में महिन्द्रा बोलेरो पिकप वाहन पर लदे तीन गोवंशीय पशुओं के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने वाहन को सीज कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Previous post दिव्यांगों की प्रतिभा को मंच देने के लिए दिव्या कला एवं कौशल प्रदर्शनी
Next post भारत विभाजन के विरोधी थे बादशाह खान – चंद्रभूषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *