देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा ललई सिंह यादव का स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि ललई सिंह यादव ने दक्षिण भारत के सामाजिक क्रांति के अग्रदूत पेरियार ई.वी. रामासामी के विचारों को उत्तर भारत में आगे बढ़ाया। उन्होंने सच्ची रामायण के हिंदी प्रकाशन और उस पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए न्यायालय तक संघर्ष किया।
इसी क्रम में माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती भी मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर को सामाजिक न्याय के कार्यों हेतु समर्पित रहने का अवसर दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
