देवरिया। कांग्रेस ने घूसखोर पंडित फ़िल्म के फ़िल्म निर्माता व निर्देशक की खिंचाई करते हुए ब्राम्हण समाज की छवि धूमिल किये जाने को लेकर निंदा करते हुए आक्रोश जताया है।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, अमुल्य रत्न मणि त्रिपाठी, समीर पाण्डेय एवं मनोज मणि त्रिपाठी ने फिल्म घूसखोर पंडित फ़िल्म पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करता है, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। नेताओं ने मांग की कि इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए तथा फिल्म निर्देशक के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि मनोरंजन के नाम पर किसी भी समाज विशेष को गलत ढंग से चित्रित करना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे समाज में नफरत, अविश्वास और असमानता की भावना भी जन्म लेती है। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों का राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति में ऐतिहासिक योगदान रहा है। ऐसे चित्रण से उनकी छवि धूमिल करना निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं ने इस प्रकरण की घोर निंदा की।
