यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब सीएम योगी ने दिया। उन्होने सरकार की उपलब्धियां और बजट की योजनाओं पर पक्ष रखा। साथ ही सपा पर एक के बाद एक कई हमले बोले। करीब 2 घंटा 13 मिनट बोले। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया। इससे पहले सवाल-जवाब के बीच टोका-टोकी करने से स्पीकर सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए। उन्होंने कहा सदन चलाना मेरा काम है। गुस्से में उन्होंने हेडफोन निकालकर फेंक दिया। 10 मिनट के लिए सदन स्थगित करके कुर्सी से उठकर चले गए थे।
UP Budget Session LIVE: 6:35 PM- राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 2 घंटा 13 मिनट का भाषण दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया है।
UP Budget Session LIVE: 6:32 PM- सीएम योगी ने कहा कि जो मुद्दा नहीं था, उसे जानबूझकर मुद्दा बनाया गया। क्या हर व्यक्ति मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में घूम जाएगा। कोई भी मंत्री का बोर्ड लगाकर घूम सकता है। क्या कोई भी सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का बोर्ड लगा सकता है। शंकराचार्य का पद सनातन में पवित्र माना जाता है। इस सदन की व्यवस्था आप देखते होंगे। परंपरा और नियमों से संचालित होता है। हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता। हर व्यक्ति आचार्य के रूप में जहां-तहां जाकर वातावरण खराब नहीं कर सकता है।
UP Budget Session LIVE: 5:59 PM- शंकराचार्य विवाद पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता है। कुछ मर्यादाओं का पालन सबको करना पड़ता है। अगर वो शंकराचार्य थे, तो फिर क्यों आप लोगों (सपा) ने लाठीचार्ज किया था। क्यों एफआईआर दर्ज की थी। आप नैतिकता की बात करते हैं। जहां साढ़े 4 करोड़ लोग आए हों वहां एग्जिट गेट से कोई मेला क्षेत्र में अंदर नहीं आ सकता है। ऐसे कर्म नई भगदड़ को जन्म देता है। श्रद्धालुओं के जीवन के लिए खतरा हो सकता था। एक मर्यादित व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है। आप पूजना है, पूजे सपा के लोग पूजा करें। लेकिन हम लोग मर्यादित लोग हैं। हम लोग कानून के शासन पर विश्वास करते हैं। पालन करना भी जानते हैं, पालन करवाना भी जानते हैं।
UP Budget Session LIVE: 5:55 PM-विधानसभा में सीएम योगी ने एक वाकया का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के समय में शिक्षा मंत्री को राम प्रसाद बिस्मिल और बिस्मिल्लाह खां में अंतर ही नहीं पता था। जिसके बाद सदन में बैठे सभी विधायक हंसने लगे।
UP Budget Session LIVE: 5:50 PM- सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ जेपीएनआईसी का डीपीआर 200 करोड़ का था, 800 करोड़ खर्च हुआ, लेकिन अभी भी अधूरा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का जब हमने काम शुरू किया तो 15 हजार 200 करोड़ रुपए का टेंडर आया, जबकि सपा के समय में 2 साल पहले भी इतने ही करोड़ का टेंडर हुआ था, आखिर 2 साल पहले इतने का कैसे हो सकता था। हमने 110 मीटर को बढ़ाकर 120 मीटर किया। आखिर में हमने फिर से टेंडर किया, तब 11,300 करोड़ आया। फिर ये साढ़े 3 हजार करोड़ कहां जा रहा था।
UP Budget Session LIVE: 5:43 PM- यूपी 55 फीसदी एक्सप्रेस वे का प्रदेश है। भारत का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट यूपी में बनने जा रहा है। पांच रनवे होंगे। 12 हजार एकड़ में बन रहा है।
UP Budget Session LIVE: 5:36 PM- सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 2017 तक पुलिस में महिलाओं की संख्या मात्र 10 हजार थी, आज यह संख्या 44 हजार पहुंच गई है। आपके समय में तो एक कहावत चलती थी- देख सपाई, बिटिया घबराई। आपके समय में तो दिन में महिलाएं नहीं निकल पाती थी। आज महिलाएं नाइट शिफ्ट में जॉब कर रही हैं।
UP Budget Session LIVE: 5:32 PM-हर जिले के दो – दो आईटीआई में एआई, सेमी कंडक्टर, रोबोटिक और स्पेस साइंस जैसे कोर्स चलाए जाएंगे: सीएम योगी
UP Budget Session LIVE: 5:28 PM- मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ेगी। बजट में पैसा दे दिया है, लेकिन घोषणा नहीं की है। सोमवार को राशि भी बता देंगे
UP Budget Session LIVE: 5:26 PM- सीएम ने कहा कि आउटसोर्सिंग की डकैती करने वाले जितने भी लोग हैं, उसमें ज्यादातर सपा से जुड़े हैं। हमने इसी लिए कॉर्पोरेशन बना दिया है। उसके खाते में 16 हजार से 20 हजार रुपए मिल रहा। हमने तय किया है कि कंपनी सिर्फ फीस ले। अगर ऐसा नहीं करते तो कंपनी ब्लैक लिस्टेड भी होगी और मालिक जेल जाएगा।
