अभियान के दौरान 128 वाहनों का ई-चालान, 10 वाहन सीज 

Spread the love

देवरिया। जनपद की यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई तथा वैध कागजात वाले वाहनों की नंबरिंग कराई गई। गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो चालकों, बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाने और स्टंट करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान व सीज की कार्रवाई की गई। सोनूघाट व सलेमपुर रोड पर भी सड़क पर खड़े वाहनों का चालान हुआ। अभियान के दौरान कुल 128 वाहनों का ई-चालान तथा 10 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने कहा कि नियम उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post वर्षों से अधूरे पड़े अति महत्वपूर्ण मोहन सेतु निर्माण की उठी मांग
Next post 108 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, दो    अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *