श्रद्धांजलि सभा संपन्न, स्व. राम प्रसाद जायसवाल को किया नमन

Spread the love

देवरिया। विधानसभा के पूर्व विधायक, जनप्रिय नेता एवं गरीबों के हितैषी राम प्रसाद जायसवाल की नौवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. जायसवाल ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में जनसेवा को सर्वोपरि रखा। बरहज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे, जिससे वे आज भी जनमानस के हृदय में जीवित हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने उनके आदर्शों को प्रेरणास्रोत बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

Previous post Bihar Vidhan Sabha LIVE: परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं देने वाले पर हो ऐक्शन, छात्रा के सुसाइड पर बोलीं राबड़ी देवी
Next post रासेयो शिविरार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *