रासेयो शिविरार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Spread the love

देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई। चयनित ग्राम साहू टोला व मेहड़ा पुरवा में स्वयंसेवकों ने बैनर-पोस्टर के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली। “युवा हो तुम देश की शान—उठो जागो करो मतदान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की गई।
बौद्धिक सत्र में जीव विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वी.के. पांडेय ने “डिजिटल डिटॉक्स और मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक सोशल मीडिया व ऑनलाइन गेमिंग मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इससे बचाव हेतु सकारात्मक सोच, नियमित प्रयास, प्रकृति के निकट रहना व शारीरिक गतिविधियों को अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में शिक्षकों व स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Previous post श्रद्धांजलि सभा संपन्न, स्व. राम प्रसाद जायसवाल को किया नमन
Next post रोजगार मेले में 402 अभ्यर्थी, 259 का चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *