देवरिया। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी, बीपी-शुगर जांच, डिमेंशिया स्क्रीनिंग, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। साथ ही योग, ध्यान, डिजिटल व वित्तीय साक्षरता तथा जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इच्छुक संस्थाएं आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन कार्यालय में जमा कर सकती हैं।
