वृहद ऋण शिविर का आयोजन आज

Spread the love

देवरिया। राज्य नोडल अधिकारी, सीएम युवा सेल मिशन के निर्देशानुसार 20 फरवरी को विकास भवन सभागार में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि शिविर में एलडीएम एवं विभिन्न बैंक शाखाओं के माध्यम से संचालित शासकीय ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं डेमो चेक वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक के समन्वय से किया जाएगा। इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और लाभ उठाने की अपील की गई है।

Previous post रोजगार मेले में 402 अभ्यर्थी, 259 का चयन
Next post अटल वयो अभ्युदय योजना’ की आवेदन तिथि बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *