24 को रोजगार महोत्सव, 15 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी

Spread the love

देवरिया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी  को जनपद में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल राजकीय आईटीआई, देवरिया रहेगा और यह सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
महोत्सव में 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र में हजारों रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया संपन्न होगी।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल और शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। विभाग ने पात्र युवाओं से समय पर पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Previous post GST कर चोरी के बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़;
Next post सोशल मीडिया ने अधिकारों के प्रति सजग होने और नई पहचान बनाने का दिया मंच: डा सानिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *