सोशल मीडिया ने अधिकारों के प्रति सजग होने और नई पहचान बनाने का दिया मंच: डा सानिया 

Spread the love

देवरिय। बीआरडीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम साहू टोला और मेहड़ा पुरवा में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद यातायात जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, हेलमेट लगाना है जीवन बचाना है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट यात्रा करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की गई।
बौद्धिक सत्र में कीट विज्ञान विभाग की सहायक आचार्या डॉ. सानिया त्यागी ने “सोशल मीडिया और महिला सशक्तिकरण” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने महिलाओं को अपनी बात रखने, अधिकारों के प्रति सजग होने और नई पहचान बनाने का मंच दिया है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्योत सिंह, डॉ. विजय पाल सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Previous post 24 को रोजगार महोत्सव, 15 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी
Next post भूतपूर्व सैनिकों को स्वरोजगार का अवसर, 23 से होगा आवेदन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *