युवा क्रेडिट कैम्प में लाभार्थियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र

Spread the love

देवरिया।  विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज शैलजा मिश्रा ने किया।
उपायुक्त उद्योग एस. सिद्दीकी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना की विस्तृत जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम ने बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कैम्प में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा चयनित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक वितरित किए गए।
लाभार्थियों अमृता तिवारी, अंजली चौरसिया, सत्यम कुमार और हर्षित ने अपने उद्यम से जुड़े अनुभव साझा किए। मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह योजना आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक मनीष वर्मा, बैंक प्रतिनिधि, सीएम युवा फेलोज तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous post झपटमारी करने वाले चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद
Next post किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, ढाई लाख से ज्यादा के खाते में भेजे 460 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *