झपटमारी करने वाले चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद

Spread the love

देवरिया। जनपद की बरहज थाने की पुलिस ने झपटमारी करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से झपटमारी का माल चार पीली धातु के लॉकेट, दो कान के टॉप्स, 5 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों को 19 फरवरी की शाम बालू छापर रेलवे क्रॉसिंग के पास से हिरासत में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को बरहज कस्बे में बैंक से लौट रही महिला से पर्स व आभूषण झपट लिए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने गोरखपुर जनपद के अन्य थानों में भी वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Previous post रिहायशी इलाके में धधका गोदाम, 200 मीटर तक छाया काला धुआं
Next post युवा क्रेडिट कैम्प में लाभार्थियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *