सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविर का समापन

Spread the love

देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह का स्वागत माल्यार्पण व स्मृति-चिह्न देकर किया गया। स्वयंसेवक महेंद्र मौर्य ने सात दिनों की गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की।
शिविरार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, एकल गायन व नृत्य प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। प्रतियोगिताओं में सैयद अली सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और यास्मीन जहाँ सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका चुने गए। मेहंदी में कोमल रानी, पोस्टर में विपिन, एकल गायन में दूजा गौतम और नृत्य में खुशी मद्धेशिया को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि रासेयो सेवा, अनुशासन व समर्पण की भावना विकसित करता है, जो विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति में सहायक बनाता है।

Previous post IMD Rainfall Alert, Weather Update 21 February: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं सटे हिंद महासागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तमिलनाडु, दक्षिण केरल में 21 व 22 फरवरी (आज और कल) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान मे दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में 21 व 22 फरवरी को भारी बारिश होगी। केरल व माहे में 21 व 22 फरवरी को छिटपुट से काफी हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 21 व 24 फरवरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 व 23 फरवरी, तटीय आंध्र प्रदेश व यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 23 व 24 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ छिटपुट से काफी हल्की बारिश होगी। अंडमान व निकोबार द्वीप में 23 से 25 फरवरी को बारिश होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को और उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने वाली है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि राजधानी में तेज़ धूप खिलने के साथ न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 2.4 डिग्री ज़्यादा है। विभाग ने संकेत दिया है कि अगले छह दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज़्यादा हो सकता है। विभाग के अनुमान के मुताबिक शहर में दिन के तापमान में भी तेज़ी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से ज़्यादा बढ़कर अगले हफ़्ते शुक्रवार तक 30 डिग्री के निशान को पार करके 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Next post विशेष मतदाता अभियान, डीएम ने बूथ पर पहुँचने व नाम जांचने की किया अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *