विशेष मतदाता अभियान, डीएम ने बूथ पर पहुँचने व नाम जांचने की किया अपील

Spread the love

देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नागरिकों से 22 फ़रवरी दिन रविवार को अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को त्रुटिरहित बनाना है। प्रत्येक बूथ पर प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। प्रपत्र-6 (नया नाम), 6ए (विदेश में निवासरत भारतीय), 7 (नाम विलोपन) और 8 (संशोधन) उपलब्ध रहेंगे। हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी।
1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा प्रपत्र-6 भर सकते हैं। नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर प्रपत्र-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ईसीनेट मोबाइल एप और voters.eci.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।
डीएम ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है, इसलिए नागरिक सक्रिय सहभागिता करें।

Previous post सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविर का समापन
Next post फर्जी संबद्धता कांड में दो इंटर कॉलेजों पर जिलाधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *