देवरिया। आगामी होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न थानों पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकें पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में हुईं।
कोतवाली, खुखुन्दू, बरहज, मदनपुर, रामपुर कारखाना, एकौना सहित अन्य थानों पर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और व्यापार मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
जुलूस मार्ग, होलिका दहन व नमाज स्थलों की समीक्षा कर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
