हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

Spread the love

देवरिया। महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में विश्व चिंतन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्काउट-गाइड आंदोलन के संस्थापक रोबर्ट बडेन पावल एवं उनकी पत्नी ओलावे बडेन पावल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। जिला गाइड कमिश्नर गीता कुमारी, गाइड संगठन आयुक्त कृति गुप्ता, जिला स्काउट प्रशिक्षक डॉ. पी.एल. यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने बेडेन पावेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में गाइड छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न विद्यालयों व दलों में भी विश्व चिंतन दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ मनाया।

Previous post होली-रमजान को लेकर शांति समिति की बैठकें, अतिरिक्त बल तैनाती के निर्देश
Next post आत्महत्या प्रकरण में केस दर्ज, जांच टीम गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *