चोरी की बाईक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय शाह पुत्र स्व. स्वामीनाथ, निवासी ग्राम सोहनपुर, थाना बनकटा देवरिया को ग्राम सोहनपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर फर्जी नंबर प्लेट बी आर 29ए एच 4894, वास्तविक नंबर UP52बीबी 7540 तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर बनकटा थाने में मु.अ.सं. 40/2026 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, उक्त बरामद मोटरसाइकिल से संबंधित थाना कोतवाली में दर्ज मु.अ.सं. 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण भी किया गया है।

Previous post बच्चों को मोबाइल कितनी देर देखना है सरकार तय करेगी? बिहार में बच्चों के लिए आ रही नई पॉलिसी
Next post पीडीए की अवधारणा के प्रबल समर्थक थे शाकिर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *