पीडीए की अवधारणा के प्रबल समर्थक थे शाकिर 

Spread the love

देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर पथरदेवा के पूर्व मंत्री शाकिर अली तथा रुद्रपुर के पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव को उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने दोनों नेताओं को पीडीए की अवधारणा का प्रबल समर्थक बताया।
उन्होंने कहा कि शाकिर अली ने अपने राजनीतिक जीवन में वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की और उनके सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए। वहीं मुक्तिनाथ यादव को जुझारू और अक्खड़ समाजवादी नेता बताते हुए कहा गया कि उन्होंने हाशिये पर खड़े लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम में सुरेश नारायण सिंह, मुरलीधर, व्यास यादव, गोविंद यादव, अयोध्या वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के योगदान को याद कर नमन किया।

Previous post चोरी की बाईक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next post 18 वर्ष से कम बालिका व 21 वर्ष से कम युवक का विवाह कराने पर एक लाख जुर्माना व दो वर्ष कारावास का प्रावधान : संजय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *