शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-83/2026 (धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस) में वांछित अभियुक्त रुद्रप्रताप यादव को पूर्वी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में की गई। विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में पाक्सो एक्ट में मु0अ0सं0-64/2026 में वांछित अभियुक्त बब्बी साहनी को रुद्रपुर पुलिस ने सेमरौना पुल के पास से गिरफ्तार किया। नाबालिग पीड़िता को पूर्व में सकुशल बरामद किया जा चुका है। प्रकरण में बीएनएस व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पाक्सो एक्ट के दूसरे मामले में  गौरीबाजार पुलिस ने मु0अ0सं0-572/2026 में वांछित अभियुक्त इम्तियाज अली को पुराने बस स्टैंड, गौरीबाजार से गिरफ्तार किया। पीड़िता को पूर्व में सुरक्षित बरामद किया जा चुका है। विधिक कार्यवाही जारी है।

Previous post UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी और नकल के मामले में 3 सॉल्वर और प्रधानाचार्य गिरफ्तार
Next post जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *