जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा 

Spread the love

देवरिया। भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकालकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में 17 जातियों को अनुसूचित जाति सूची में शामिल करने, आरक्षण कोटा बढ़ाने, हत्या प्रकरण में कठोर कार्रवाई व मुआवजा, विद्युत फिक्स चार्ज समाप्त करने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पूर्वांचल राज्य गठन, आशा-आंगनबाड़ी मानदेय वृद्धि, बंद चीनी मिल व शीतगृह चालू करने, नवोदय व इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापना, रोजगार सृजन, गैस सब्सिडी, हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना, वित्तीय कंपनियों के जमाधन भुगतान, जातीय जनगणना, पुलिस चौकी निर्माण, स्कूलों में सीसीटीवी व बायोमीट्रिक व्यवस्था सहित विभिन्न मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next post उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस कर्मी सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *