शंकराचार्य पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love

देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालते हुए सुभाष चौक, सिविल लाइंस मार्ग से कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश सरकार असहमति की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुंभ के दौरान शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया तथा अब उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post BPSC TRE 4 : बिहार टीआरई 4 में होगी 407 कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती, STET में EWS आरक्षण पर भी सरकार ने दिया जवाब
Next post खतौनी संशोधन में लापरवाही व धन मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *