खतौनी संशोधन में लापरवाही व धन मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Spread the love

देवरिया। खतौनी में अंश सुधार और नाम संशोधन के प्रकरण में लापरवाही तथा अनधिकृत धन मांगने के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपलिया, पोस्ट इटहुआ निवासी अंगद यादव ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी को आवेदन देने के बावजूद उनके प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप था कि संबंधित लेखपाल द्वारा कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए धन की मांग की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। जांच में धन उगाही के आरोपों की पुष्टि होने पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तवा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच के लिए नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
प्रशासन ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Previous post शंकराचार्य पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Next post धोखे से जमीन का बैनामा, विरोध करने पर विधवा और बेटियों से मारपीट का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *